वाराणसी

Varanasi-Katra Special Train: वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी-अहमदाबाद का ठहराव बढ़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:19 PM IST

Varanasi News: होली बाद लोगों का अपने-अपने कार्य स्थल पर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार से ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं, वाराणसी और कटरा के बीच शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन का परिचालन हो रहा है।

Image

होली बाद वापसी के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी स्टेशन से शाम 4:15 बजे रवाना होगी ट्रेन नंबर 04211
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 9:30 बजे खुलेगी ट्रेन नंबर 04212
  • अप और डाउन में 14 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

Varanasi Special Train Update: होली का जश्न मनाने के बाद लोग वाराणसी से अलग-अलग शहरों के लिए लौटने लगे हैं। गुरुवार को इन लोगों की संख्या कम रही, लेकिन शुक्रवार की सुबह से स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। 12 मार्च को वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। वाराणसी स्टेशन से उक्त तिथियों की शाम 4:15 बजे ट्रेन नंबर 04211 रवाना होगी। यह ट्रेन अगली शाम 6:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। गुरुवार को भी यह ट्रेन रवाना हुई थी।

इसी तरह शुक्रवार की रात 9:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से ट्रेन नंबर 04212 रवाना होगी। यह ट्रेन अगली रात 11:35 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 मार्च को भी परिचालित की जाएगी। इन दोनों ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान में 14 स्टेशनों पर ठहराव है। इनमें उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना कैंट, अंबाला छावनी जंक्शन, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी जंक्शन शामिल हैं।

छह महीने तक सारंगपुर में भी रुकेगी वाराणसी सिटी-अहमदाबाद जंक्शन एक्सप्रेस

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एक दर्जन ट्रेनों का ठहराव छह महीने तक के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर दिया है। इनमें ट्रेन नंबर 19168 और ट्रेन नंबर 19167 भी शामिल हैं। दोनों ट्रेनें वाराणसी सिटी और अहमदाबाद जंक्शन के बीच परिचालित होती हैं। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सारंगपुर में दिया गया है। शुक्रवार से ही ट्रेनों का ठहराव सारंगपुर में शुरू कर दिया गया है। यह 6 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। बता दें ट्रेन नंबर 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद जंक्शन दोपहर 1:38 बजे सारंगपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:40 बजे रवाना हो जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 19167 अहमदाबाद जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस सुबह 8:58 बजे सारंगपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 9 बजे रवाना हो जाएगी।

इन ट्रेनों का भी छह महीने तक इन स्ट्रेशनों पर होगा ठहराव

उत्तर रेलवे ने इंदौर जंक्शन-नई दिल्ली का महिदपुर रोड, नई दिल्ली-इंदौर जंक्शन का महिदपुर रोड, जबलपुर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन का अप-डाउन में सोहागपुर, सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन का अप-डाउन में सरई ग्राम, दरभंगा जंक्शन-अहमदाबाद जंक्शन का अप-डाउन में शाजापुर स्टेशन पर ठहरावा दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!