Varanasi News: नए साल में वाराणसी से लखनऊ का सफर सुगम होने वाला है। वाराणसी रोडवेज के बेड़े में राजधानी एक्सप्रेस बसें आने वाली हैं। इन बसों की खरीदारी एवं परिचालन के लिए शासन से 200 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। रोडवेज के अधिकारी का कहना है कि, वाराणसी और लखनऊ के बीच अब नॉनस्टॉप बसों का परिचालन किया जाएगा। वाराणसी जोन के सभी छह जिलों से लखनऊ के लिए हर समय बसें चलाई जाएंगी।
रोडवेज के रीजनल मैनेजर गौरव वर्मा का कहना है कि, वाराणसी जिले से राजधानी के लिए जल्द ही एक्सप्रेस बसों की सेवा शुरू की जाने वाली है। राजधानी एक्सप्रेस बसें चलने पर लखनऊ तक का सफर आठ घंटे के बजाए चार से पांच घंटे में भी तय हो जाएगा। बसों के परिचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
