वाराणसी

Varanasi Tent City: वाराणसी की टेंट सिटी में भी होगी गंगा आरती, इस समय तक की बुकिंग भी हो गई फुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 04:30 PM IST

Ganga Aarti in Varanasi Tent City: वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए तमाम काम किए जा रहे हैं। नई-नई सेवाएं शुरू की जा रहीं हैं। यहां सभ्यता-संस्कृति का व्यापार प्रचार-प्रसार करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में अब गंगा घाट पर होने वाली आरती नदी पार रेती पर बनी टेंट सिटी में भी होगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

Image

वाराणसी में बनी टेंट सिटी में अब होगी गंगा आरती भी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 जनवरी को शुरू होगी टेंट सिटी में गंगा आरती
  • 22 से 26 जनवरी तक की बुकिंग है फुल
  • दो दिन और एक रात का सबसे अधिक है पैकेज बुक

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी पार रेती पर बनी टेंट सिटी में मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। 15 जनवरी से गंगा तट पर सैलानियों को अद्भुत अनुभव मिलेगा। रेती पर बनी टेंट सिटी में यहां की प्रसिद्ध गंगा आरती भी की जाएगी। यहां ठहरें पर्यटक ही गंगा आरती करेंगे। सुबह और शाम यह आरती की जाएगी। इसको लेकर पर्यटकों में इस कदर रुचि है कि 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक बुकिंग फुल है। इस बुकिंग में दो दिन और एक रात का पैकेज सबसे अधिक है। टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों को नौका विहार के माध्यम से काशी विश्वनाथ धाम भी ले जाया जाएगा।

बता दें टेंट सिटी अर्द्धचंद्रकार घाटों के सामने बसाई जा रही है। हाल के महीनों में वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। टेंट सिटी बनाने वाली कंपनी के कार्यकारी निदेशक प्रोलिना बराड़ा का कहना है कि, दुनिया में काशी की गंगा आरती प्रसिद्ध है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को दो समय गंगा आरती करवाई जाएगी।

इसी हफ्ते काम पूरा होने की संभावना

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल का कहना है कि, दो कंपनियां टेंट सिटी बना रहीं हैं। इन दोनों कंपनियों द्वारा कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वीडीए की ओर से 10 जनवरी तक सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस हफ्ते ही सभी विभाग अपना काम पूरा कर सुविधाएं मुहैया कराना शुरू कर देंगे।

पहली जनवरी को जुटी थी भारी भीड़

वाराणसी के गंगा घाटों के किनारे की रेती पर हर साल ठंड के मौसम में जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। लोग घोड़े और ऊंट की खूब सवारी करते हैं। वीकेंड और पर्व-त्योहार पर यह भीड़ हजारों की संख्या तक पहुंच जाती है। एक जनवरी को यहां काफी संख्या में लोगों ने पिकनिक मनाया। टेंट सिटी बनने से पहले भी यह काफी चर्चित पिकनिक स्पॉट था, जिसको देखते हुए टेंट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। बता दें टेंट सिटी का निर्माण पिछले कई महीनों से चल रहा था। अब यह मूर्तरूप ले चुका है। यह आने वाले दिनों में वाराणसी में पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह बन जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article