वाराणसी

Varanasi-Kolkata Expressway: जल्द शुरू होगा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण, बिहार में होगा इतना हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 05:47 PM IST

Varanasi-Kolkata Expressway Construction in Bihar: यूपी, बिहार, झारखंड और कोलकाता के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। बहुप्रतीक्षित वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए टेंडर खुल गया है। अब एनएचएआई द्वारा एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह छह लेन सड़क होगी, जो बिहार के 4 जिलों से होकर गुजरेगी।

Image

वाराणसी से कोलकाता तक ऐसा बनेगा एक्सप्रेस-वे। प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 11 एजेंसियों ने दिखाई है रुचि
  • छह लेन की यह सड़क रांची होकर जाएगी कोलकाता
  • सात पैकेज में बनेगी सड़क, पांच पैकेज के लिए टेंडर खुला


Varanasi-Kolkata Expressway Construction: छह लेन की वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण बहुत जल्द शुरू होगा। इसके निर्माण के लिए 11 एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सात पैकेज में बनाई जाने वाली इस सड़क के पांच पैकेज के लिए टेंडर निकाला था। अब इसका तकनीकी बिड खोला गया है। इस महीने में टेंडर के मूल्यांकन का काम पूरा कर एजेंसी भी चयनित कर ली जाएगी। इस एक्सप्रेस का 22 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा। बिहार में यह सड़क 163 किलोमीटर लंबी बनेगी। पांच पैकेज में निकाले गए टेंडर के मुताबिक इस हिस्से की सड़क 4700 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी।

छठे और सातवें पैकेज में सोन नदी पर पुल और कैमूर वन्यप्राणसी अभ्यारण्य में सुरंग बनाई जानी है। इसके लिए टेंडर नहीं निकाला गया है। बता दें वाराणसी से बिहार, झारखंड और कोलकाता तक यह एक्सप्रेस-वे इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, जिससे देश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में तेज गति की संपर्कता आएगा। विशेषकर बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया के पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक प्रगति आएगी।

27 किमी का है पहला पैकेज

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस के पहले पैकेज में वाराणसी रिंग रोड से चंदौली चैनपुर रोड तक सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क की लंबाई 27 किलोमीटर होगी। दूसरे पैकेज में भी 27 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। तीसरा पैकेज 36 किलोमीटर का है। इसमें भभुआ-आधौरा से कोकी गांव तक सड़क बनाई जाएगी। चौथा पैकेज 35 किलोमीटर का है। इसमें पचमन गांव से अनारबनसाले गांव तक सड़क बनेगी। पांचवें पैकेज में 33.5 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है। यह अनारबनसाले से संग्रामपुर तक बनाई जाएगी।

दो पैकेज के लिए जल्द निकाला जाएगा टेंडर

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के शेष दो पैकेज के निर्माण के लिए बहुत जल्द टेंडर निकाला जाएगा। इसके लिए कार्यवाही चल रही है। अधिकारी के मुताबिक अगले महीने की शुरुआत में इन दो पैकेज के लिए टेंडर निकाले जाने की पूरी संभावना है। इसी महीने में टेंडर फाइनल भी कर लिया जाएगा। इससे निर्माण कार्य शुरू करने में देरी नहीं होगी और निर्धारित समय पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा किया जा सकेगा। बता दें 2021 के आखिरी महीनों से इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर कवायद जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article