Best Places to Visit in Varanasi: वाराणसी में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगह हैं। इसके आसपास चंद्रप्रभा वन्य अभयारण्य है। यह वाराणसी से 70 किलोमीटर दूर है। उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में वन्यजीव अभयारण्य है। अभयारण्य नौगढ़ और चकिया के बीच है। यहां आप ऑटो या निजी वाहन चला सकते हैं। शनिवार, रविवार या अन्य छुट्टियों पर यहां पिकनिक मनाने वालों की भिड़ उमड़ती है।
वाराणसी के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल राजदारी है। यहां भी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है। इस जगह सुंदर झरने हैं। पिकनिक मनाने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है।
माता दुर्गा का निवास स्थान है विंध्याचल
वाराणसी शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर विंध्याचल है। यहां माता दुर्गा का निवास स्थान है। ऐसा कहा जाता है की मां ने महिषासुर का वध करने के बाद इस जगह को अपना निवास स्थान बनाया था। विंध्याचल में कई मंदिर हैं। यहां साल भर दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस जगह आप निजी वाहन या बस से पहुंच सकते हैं। वाराणसी मुख्यालय से विंध्याचल पहुंचने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है।लतीफ शाह बांध
वाराणसी के पड़ोसी जिले चंदौली में लतीफ शाह बांध है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। कर्मनाशा नदी पर यह बांध बना है। यहां पर काफी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। यह वाराणसी मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर है। यहां भी आप ऑटो या निजी वाहन से पहुंच सकते हैं। इसी तरह चंदौली में हेमपुर का किला है। यह ऐतिहासिक किला है। इसके चारों ओर दीवार है। किला 400 साल पुराना है। इसे देखने के लिए कई राज्यों से लोग आते हैं।जौनपुर का यमदग्नि आश्रम
जौनपुर जिले में कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें से यमदग्नि आश्रम काफी लोकप्रिय है। यह वाराणसी मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर है। यहां दुनिया भर से लोग आते हैं। कहा जाता है कि शांति पाने के लिए लोग यहां आते हैं। कितना भी गहरा तनाव हो या आने के बाद लोग अपना गम और तनाव भूल जाते हैं। यहां सैलानी घंटों वक्त गुजारते हैं। यहां आने के लिए कई तरह की सुविधा मिलती है। सरकारी और निजी बस चलती है। निजी वाहन से भी दो घंटे में आप पहुंच सकते हैं। वहीं, वाराणसी से दिन और रात में कई ट्रेनें चलती हैं।
