Varanasi News: लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर की 9 प्रमुख सड़कों का विस्तार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) शहर के रथयात्रा से कमच्छा तक की सड़क को फोरलेन बनाएगा। सड़कें 10-10 मीटर चौड़ी करने की योजना है। विभाग ने 1256.46 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। रथयात्रा से कमच्छा तक 1.380 किलोमीटर सड़क फोरलेन बनेगी। इस सड़क के चौड़ीकरण से लंका से बीएचयू जाने का रास्ता और आसान हो जाएगा। रथयात्रा से भेलूपुर चौराहा और गुरुबाग में भी जाम लगना बंद हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त मरी माई तिराहा तेलियाबाग, मलदहिया चौराहा, लहुराबीर चौराहे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए 900 मीटर लंबाई में संपूर्णानंद, मलदहिया एवं लोहा मंडी मार्ग को चौड़ा किया जाना है। ऐसे ही भेलूपुर चौराहा, साजन तिराहा, तेलियाबाग, चेतमणि चौराहा पर ट्रैफिक आसान बनाने के लिए भेलूपुर जल निगम कश्मीरीगंज, न्यू पीएमओ ऑफिस होकर गुरुााम चौराहा तक 400 मीटर सड़क चौड़ी की जाएगी।
