अगर आप Facebook का हर रोज इस्तेमाल करते हैं, तो पिछले कुछ समय से आपके फोन पर @Mention और @Highlight से जुड़े नोटिफिकेशन लगातार आ रहे होंगे। अधिक लाइक, कमेंट और व्यूज पाने की कोशिश में कई यूजर्स अपनी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में @Mention और @Highlight का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनके दोस्तों और फॉलोअर्स के पास बार-बार नोटिफिकेशन पहुंच रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इन नोटिफिकेशन को कुछ आसान स्टेप्स में बंद किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
आखिर क्यों आ रहे हैं इतने @Mention और @Highlight नोटिफिकेशन?
Facebook पर कई यूजर्स अपनी पोस्ट की पहुंच बढ़ाने के लिए @Mention और @Highlight फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद उनके फ्रेंड्स और फॉलोअर्स को संबंधित पोस्ट का नोटिफिकेशन मिलने लगता है। लगातार आने वाले ऐसे अलर्ट कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं, खासकर तब जब इनका उनकी रुचि से कोई संबंध नहीं होता।
ऐसे बंद करें @Mention और @Highlight नोटिफिकेशन
यदि आप भी इन अनचाहे नोटिफिकेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में Facebook ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो। इसके बाद ऐप खोलें और Settings में जाएं। यहां Settings & Privacy विकल्प पर टैप करें और फिर Notifications सेक्शन खोलें। अब Tags विकल्प पर जाएं। यहां आपको Batch Mentions का विकल्प दिखाई देगा। इसे Off कर दें। इसके बाद @Mention और @Highlight से जुड़े बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन बंद हो जाएंगे।

फेसबुक के @Mention और @Highlight नोटिफिकेशन कैसे बंद करें
चैन की सांस लें
इस आसान सेटिंग को बदलने के बाद आपको अनावश्यक नोटिफिकेशन से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। यदि भविष्य में दोबारा ऐसे नोटिफिकेशन मिलने लगें, तो एक बार ऐप अपडेट और नोटिफिकेशन सेटिंग्स की जांच जरूर कर लें।
Facebook की इन सेटिंग्स की जानकारी होने से आप अपने नोटिफिकेशन को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं और बिना किसी अनचाहे व्यवधान के सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं।
