वाराणसी

Ajay Devgan reached Varanasi: वाराणसी में अजय देवगन फिल्म शूट करने पहुंचे, चेत सिंह घाट पर फैन की लगी भीड़

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:12 PM IST

Ajay Devgan's film shooting in Varanasi: बॉलीवुड के ऑल टाइम फेवरेट एक्टर अजय देवगन आज वाराणसी पहुंचे। यहां एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रसार के लिए आए थे। इसके अलावा इनकी एक और फिल्म की भी शूटिंग होनी है। हाल में अजय की फिल्म दृश्यम-2 रिलीज हुई है, जो थिएटर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक्टर वाराणसी में गंगा घाट किनारे स्पॉट हुए, जिसके बाद उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

Image

फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे अजय देवगन। फाइल फोटो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर अपने प्राइवेट जेट से पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट
  • फिल्म भोला के प्रमोशन एवं अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे
  • हाल में रिलीज हुई थी फिल्म दृश्यम-2, कर रही जबरदस्त कमाई

Varanasi News: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी नई फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। दो दिन पहले ही फिल्म भोला का टीजर रिलीज हुआ है। यह अजय के खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है। गुरुवार को अजय वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर अपने जेट से पहुंचे। यहां से वह मुख्य शहर के लिए रवाना हुए। उनके साथ इनकी टीम भी थी। अजय ने नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। बताया जा रहा है कि अजय यहां शूटिंग के सिलसिले में आए हैं।

उन्हें देखने के लिए चेत सिंह घाट पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को अलग किया। अजय दोपहर में चेत सिंह घाट पहुंचे और नाव पर बैठकर राम नगर के लिए गंगा नदी के रास्ते रवाना हुए। राम नगर के खिड़किया घाट से किला में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग लोकेशन को देखा। अजय की अगली फिल्म भोला में उनके किरदार को सस्पेंस बरकरार है। इस फिल्म में वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

दृश्यम 2 हुई 100 करोड़ कमाई वाले क्लब में शामिल

अजय की फिल्म भोला 3 डी है। इस फिल्म का एक्टर अभी से ही जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अजय ने इसे शेयर किया है। इसके बाद इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। वहीं, अजय देवगन की दृश्यम-2 भी 100 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म का पहला भाग भी सुपरहिट हुआ था। तब से ही लोगों को फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार था।

फिल्म रेकी भी है आने वाली

अजय देवगन की एक और फिल्म रेकी आनी वाली है। इस फिल्म का भी कुछ हिस्सा वाराणसी में शूट किया जाना है। रेकी को राम नगर किले में शूट किए जाने की चर्चा है। इस लोकेशन को अजय ने आज फाइनल कर दिया है। बता दें अजय ने अस्सी घाट स्थित जेरिया हट में लंच किया। इसके बाद वह अस्सी घाट पर शाम को होने वाली गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। शाम को गंगा घाटों की खूबसूरती एक्टर देखेंगे। रात 9 बजे यह अपने जेट से वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article