वाराणसी

Varanasi Cyber Fraud: वाराणसी में ऑनलाइन होटल बुक करवाना महिला को पड़ा भारी, साइबर ठगों ने ठग लिए 12 लाख रुपए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:41 PM IST

Varanasi Cyber Fraud: वाराणसी की एक महिला जगन्नाथ पुरी में ऑनलाइन होटल बुक कराते हुए साइबर ठगों का शिकार बन गई। आरोपी ने होटल मैनेजर बनकर कई बार में महिला से 12.7 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

वाराणसी में ऑनलाइन होटल बुक कराते समय लुटी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़िता करा रही थी जगन्नाथ पुरी में ऑनलाइन होटल बुक
  • आरोपी ने बैंक मैनेजर बनकर कई बार में ठग लिए 12.7 लाख रुपये
  • साइबर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, हो रहा बैंक अकाउंट ट्रेस

Varanasi Cyber Fraud: वाराणसी की एक महिला का ऑनलाइन उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में होटल बुक करवाना बहुत महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उसके दो बैंक खाते से कई बार में 12.07 लाख रुपए उड़ा दिए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना सारनाथ में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजघाट के पास रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी जाना चाहती थी। इसलिए उसने वहां के लिए ऑनलाइन होटल बुक करवाना के लिए एक होटल के नाम पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन कॉल उठाने वाले ने खुद को उस होटल का बैंक मैनेजर बताते हुए पूरी जानकारी देने को कहा। पीड़िता ने बताया कि, खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले आरोपी ने बाद में रूम का 30 फीसदी एडवांस जमा करने को कहा।

मशीन खराब होने का हवाला देकर आरोपी मंगाता रहा पैसे

पीड़िता ने बताया कि, उसने होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन उसे सबसे पहले 10 हजार रुपये दिए। इसके लिए जब बैंक मैनेजर के पास फोन किया तो उसने पैसे न आने की बात कहीं। पीड़िता ने बताया कि, उसने कई बार पेमेंट किया और हर बार मैनेजर द्वारा कहा जाता रहा कि, मशीन खराबी के चलते पैसा नहीं जमा हो पा रहे है। अगर आपके अकाउंट से पैसा कटा है तो वह आपके पास वापस आ जाएगें। इस तरह महिला के एक बैंक खाते से 11 लाख 72 हजार और ऑनलाइन लिंक से दूसरे खाते से 35 हजार रुपए कट भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। महिला ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर थाने में शिकायत दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि, मामला दर्ज कर उक्त मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को ट्रेस किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article