Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result: उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसमें अधिकांश जिलों भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बढ़त मिली। वहीं कई सीटों पर चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए। राज्य की 358 जिला पंचायत सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस समर्थित 83 प्रत्याशी चुनाव में विजयी हुए हैं। इसके अलावा 150 निर्दलियों को भी जीत मिली है।
भाजपा-कांग्रेस के बीच रही कड़ी टक्कर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की 30 पंचायत सीटों में से 13 सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 7 और निर्दलीयों ने 10 सीटें जीतीं हैं। वहीं बागेश्वर, पौड़ी और अल्मोड़ा जिले की पंचायत सीटों पर भी भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण ही बदल दिए।
इन सीटों पर भाजपा को झटका
चमोली जिले में भाजपा और कांग्रेस को दोनों को तगड़ा झटका लगा। यहां 26 सीटों में से केवल 4 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस जीती हैं, शेष 17 सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गढ़ माने जाने वाले बद्रीनाथ क्षेत्र में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उत्तरकाशी जिले में 28 पंचायत सीटों में सिर्फ 7 भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतें है। अन्य 21 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और निर्दलियों ने जीत हासिल की है।
