शहर

Nainital News: नैनीताल में भारी बारिश का कहर, माल रोड का एक हिस्सा धंसा, निरीक्षण के लिए पहुंचे CM के सचिव

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भारी बारिश के कारण माल रोड का एक हिस्सा धंस गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस प्रशासन द्वारा वाहनों की आवाजाही इस स्थान पर अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

Image

नैनीताल में भारी बारिश का कहर (Photo - Canva)

Nainital News: उत्तराखंड में लगातार बारिश और बादल फटने से तबाही मची हुई है। कहीं भूस्खलन हो रहा है तो कहीं सड़कें टूट रही हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल से सामने आया है। यहां भारी बारिश के कारण बीते दिनों माल रोड का एक हिस्सा धंस गया था। अब, कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल के प्रसिद्ध माल रोड पर जमीन धंसने का निरीक्षण किया। जमीन धंसने की घटना लोअर माल रोड पर ग्रैंड होटल के पास हुई थी। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने वहां से वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।

वैकल्पिक रैंप का निर्माण

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, जिला प्रशासन की तरफ से सूचना विभाग के पास एक वैकल्पिक रैंप बनाया जा रहा है जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को एक से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि लोअर माल रोड का करीब 190 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया है। इसमें से 25 मीटर हिस्से को बनाने के लिए पैसा मंजूर हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीएसडीसी के नेतृत्व में काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क का एक और हिस्सा भी धंस गया, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके अलावा, सिंचाई विभाग भी झील की परिधि में बनी पुरानी दीवार की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार करेगा। इन सभी परियोजनाओं को जल्द ही आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा, ताकि बजट को स्वीकृति मिल सके। आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को इन कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम जारी

झील की सुरक्षा को लेकर आयुक्त ने बताया कि झील संरक्षण से जुड़े पुराने कार्य फिर से शुरू किए गए हैं। झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मस्जिद के पास से आने वाले सीवर नाले की समस्या के समाधान के लिए भी जल निगम ने एक विस्तृत योजना तैयार की है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को घर में रहने का निर्देश दिया है और जिला प्रशासन लगातार लोगों से संपर्क कर रहा है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान