शहर

यूपी में टीचर्स की बल्ले-बल्ले, इंटरनेट का खर्चा देगी सरकार; मिलेंगी और भी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को इंटरनेट के लए हर महीने 200 रुपये दिए जाएंगे। स्कूल की डीजी कंचन वर्मा ने बुधवार को इसके लिए आदेश जारी किए हैं। आइए जानते हैं इंटरनेट और सिम की सुविधा किन लोगों को दी जाएगी-

Image

यूपी में हर महीने शिक्षकों को मिलेंगे 200 रुपये

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब शिक्षकों को इंटरनेट के लिए 200 रुपये दिए जाएंगे। स्कूल की डीजी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। ये रुपये सिर्फ उन शिक्षकों को दिए जाएंगे, जिनको टैबलेट दिए गए हैं। वहीं इन टैबलेट्स के इस्तेमाल के लिए सिम कार्ड भी दिए जाएंगे। हालांकि, इन इन सिमों को चयन स्थानीय स्तर पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी के आधार पर किया जाएगा।

शिक्षकों को हर माह मिलेंगे 200 रुपये

उत्तर प्रदेश में अब बेसिक शिक्षा के स्कूलों में शिक्षकों को इंटरनेट के लिए हर महीने 200 रुपये दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा की डीजी कंचन वर्मा ने बुधवार को इसके लिए आदेश भी जारी कर दिये हैं। इस रुपयों का इस्तेमाल यहां प्राइमरी स्कूलों, अपर प्राइमरी स्कूलों और कम्पोजिट विद्यालयों के लिए किया जा रहा है। यहां टैबलेट्स को चलाने के लिए लिए सिम कार्ड के साथ ही इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।

इन लोगों को मिलेगी ये सुविधा

ये राशि केवल उन शिक्षकों को दी जाएगी जिनको टैबलेट दिए गए हैं। वहीं इन टैबलेटे्स को चलाने के लिए सिम कनेक्टिविटी और नेटवर्क के अनुसार खरीदे जाएंगे। इसके लिए दो माह की राशी देने की स्वीकृति कर दी गई है।

सिम कार्ड और इंटनेट की सुविधा

उत्तर प्रदेश में स्कूलों में दिए गए टैबलेट को चलाने और सिम और इंटरनेट के विवाद को खत्म करने के लिए निदेशालय ने कंपोजिट ग्रांट से इसके लिए पैसा खर्च करने की अनुमति दी है। डीजी कंचन वर्मा ने सभी बीएसए से कहा है कि 200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से एक टैबलेट के लिए ज्यादा से ज्यादा 2400 रुपये और दो के लिए 4800 रुपये खर्च किए जा सकेंगे। इस राशि का आयोजन विद्यालय को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। सिम स्थानीय स्तर पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी के आधार पर होगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'