शहर

Vande Bharat ट्रेन की चपेट में आ मारा गया बकरियों का झुंड, गुस्साए लोगों ने कर दिया पथराव; शीशे चिटके

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 11, 2023, 06:59 PM IST

Vande Bharat Express Latest Update: आरपीएफ के ‘एस्कॉर्ट’ ने इसकी जानकारी अयोध्या कैंट आरपीएफ पोस्ट को दे दी थे। वैसे, ट्रेन अपने गंतव्य लखनऊ (यूपी का राजधानी) की ओर तेज गति से गुजर गई थी।

Image

ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने के बाद खिड़कियों का कुछ ऐसा हाल हो गया था। (फोटोः पीटीआई)

Vande Bharat Express Latest Update: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर से पथराव किए जाने की घटना सामने आई है। मंगलवार (11 जुलाई, 2023) को यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल इलाके से हुई। ट्रेन जब वहां से जा रही थी, तब बकरियों का एक झुंड इसी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और मार गया। यही वजह रही कि आस-पास मौजूद लोग गुस्सा गए और उन्होंने ट्रेन को निशाना बनाते हुए उस पर पथराव कर दिया। घटना के दौरान खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त होकर चिटक गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में इस बाबत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक सोनू कुमार सिंह के हवाले से बताया गया कि सुबह करीब नौ बजे पटरी (ट्रैक) के बाईं ओर खड़े कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे दो बोगियों की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए।

आरपीएफ के ‘एस्कॉर्ट’ ने इसकी जानकारी अयोध्या कैंट आरपीएफ पोस्ट को दे दी थे। वैसे, ट्रेन अपने गंतव्य लखनऊ (यूपी का राजधानी) की ओर तेज गति से गुजर गई थी।

मामले के बारे में बताते हुए सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अयोध्या आर के नैय्यर ने कहा, "जांच में पाया गया कि रविवार को स्थानीय निवासी नान्हू पासवान की बकरियों का एक झुंड वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मर गया था, इसी घटना के कारण ट्रेन को निशाना बनाया गया।"

एसएसपी ने बताया, "हमने नान्हू पासवान और उसके दो बेटों अजय और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ और ट्रेन बिना रुके गुजर गई थी।"

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article