शहर

Mathura: वेब सीरीज देखकर रची साजिश, छात्रा को किया अगवा; पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन

मथुरा में एक कॉलेज छात्रा के अपहरण से हड़कंप मच गया, जब परिजनों को फिरौती की धमकी भरा फोन कॉल मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर एसओजी और स्थानीय टीम को कार्रवाई में लगाया। तेज पुलिस कार्रवाई के चलते छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और अपहरण में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

मथुरा: मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया (फोटो: ANI)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mathura News: मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना जैत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी, जो कोतवाली क्षेत्र में स्थित कॉलेज में पढ़ती है, निर्धारित समय पर घर वापस नहीं पहुंची। कुछ समय बाद पीड़ित को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और बदले में फिरौती की मांग की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपहरण कांड की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। इस दौरान फिरौती मांगने वाले आरोपी ने पीड़िता के पिता को धमकाते हुए 30 लाख रुपये की मांग की। पुलिस कार्रवाई में अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अपहरण गिरोह में दो पुरुष और एक महिला शामिल थे। आरोपियों ने एक वेब सीरीज से प्रेरित होकर वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article