Ballia: बलिया से एक खबर सामने आई है, जहां जिले एक अदालत ने करीब तीन वर्ष पहले नौ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 28 वर्षीय युवक को 25 साल के कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार मामला साल 2021 का है। जब एक युवक ने एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था। घटना के बारे में पता चलने पर शिकायत दर्ज की गई थी। अब जाकर इस पर फैसला लिया गया है।
9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश प्रथमकांत की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी शनि राजभर को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई और उसपर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
साल 2021 का मामला
अभियोजन पक्ष के अनुसार, जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची के साथ इसी थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव के निवासी शनि राजभर (28) ने 31 मई 2021 को उसके घर में उसके साथ बलात्कार किया था। अब अदालत ने करीब तीन वर्ष पहले नौ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के जुर्म में 28 वर्षीय युवक को 25 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
इनपुट-भाषा
