शहर

Basti: गर्मी से परेशान हो नहाने गई थी लड़कियां, पोखर में डूबने से 3 की मौत; सदमे में परिवार

बस्ती के एक गांव में तीन लड़कियां सा में बगीचे में आम चुनने गई थीं, फिर अचानक खबर आई कि तीनों बगीचे के पास के पोखर में डूब गई हैं। पुलसि ने मृतकों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामाले की जांच में जुटी हैं-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पोखर में नहा रही तीन लड़कियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव है, जहां गर्मी में तीन लड़कियां पोखर में नहाने गई थी और वहां डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और तीनों शव को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानी में डूब गई तीनों लड़कियां

मिली जानकारी के अनुसार ज़िले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के पोखर में नहा रहीं तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़कियों के शवों को बाहर निकलवाया। गर्मी के कारण तीनों नहाने गई थीं और गहरे पानी में जाने से डूब गईं। घटना बुधवार दोपहर की है।

एक साथ बगीचे में आग चुनने गई थी ं

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) सतेंद्र भूषण तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव के निवासी महेंद्र कुमार की 13 साल की बेटी ख़ुशी और 12 साल की बेटी चंदा तथा गांव के ही धीरेंद्र की 13 साल की बेटी तारा बुधवार को दोपहर में गांव के ही बगीचे में आम चुन रही थीं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

उन्होंने बताया कि इसी बीच तीनों लड़कियां गर्मी की वजह से बाग के ही पास स्थित पोखर में नहाने लगीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। वहां मौजूद बच्चों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने पोखर में तीनों की तलाश शुरू की। लेकिन जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article