शहर

UP Weather: यूपी में कोल्ड डे का कहर, दिन में भी कांप रहे लोग; 32 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज कई जिलों में हांड़ कंपाने वाली ठंड सता सकती है। 20 से अधिक जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में सुबह के समय अत्यंत घना कोहरा छाया रह सकता है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 December-2025: उत्तर प्रदेश में गलाने वाली सर्दी पड़ रही है। साथ ही घने कोहरे का कहर भी लगातार जारी है। कई हिस्सों में कोल्ड डे जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। सर्द हवाओं के चलते दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। धूप भी दिन में बेअसर बनी हुई है। यूपी में अगले चार दिनों तक घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। आज क्रिसमस के दिन भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी है।

यूपी का आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोनों हिस्सों में कई जिलों में घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बदायुं, बरेली, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात और कानपुर नगर शामिल हैं।

यूपी के इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

IMD के अनुसार आज 23 जिलों में कोल्ड डे का येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिनमें अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, सौनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदासनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिसके बाद पूर्वी हिस्से को छोड़कर अन्य भागों में अगले 24 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article