शहर

UP Weather Update: तेजी से गिर रहा पारा, गलन वाली सर्दी ने बढ़ाई मुसीबत, घना कोहरा भी बना जान पर आफत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में घने कोहरे, सर्द हवाओं और गलाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को सबसे ठंडा शहर बाराबंकी रहा, यहां का न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा।

Image

यूपी में कड़ाके की ठंड (istock)

Photo : iStock

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 December-2025: यूपी में गलन वाली ठंड लोगों को सता रही है। दिन में भी लोगों को कंपकंपी से राहत नहीं मिल रही है। कई जिलों में बीते कुछ दिनों से धूप नदारद है। दिनभर बदली छाई रहने के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। हालांकि सोमवार को धूप के दर्शन हुए, लेकिन इसमें ठंड को मात देने वाला जोर नहीं था। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और रूम हीटर आदि का सहारा ले रहे हैं। सर्द हवाओं के चलते लोग रात को जल्दी ही घर में कंबल-रजाई में दुबक जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे से विजिबिलिटी इतनी घट गई है कि सड़क पर पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। सड़कों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी है। ट्रेन-फ्लाइट सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रह सकता है। 24 दिसंबर को भी यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

यूपी में क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर 25 दिसंबर को ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ाएगी। तापमान में लगातार हो रही गिरावट न्यू ईयर तक जारी रह सकती है। साथ ही पछुआ हवाओं के कारण गलन वाली ठंड का एहसास भी बना रह सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। हालांकि घने कोहरे का अलर्ट पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों में यूपी में अधिकतम तापमान में करीब 3-5 डिग्री सेल्सियस की अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो दिनों में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।

बाराबंकी रहा यूपी का सबसे ठंडा शहर

IMD के अनुसार यूपी में सोमवार को सबसे ठंडा शहर बाराबंकी रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इटावा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, शाहजहांपुर में 6.5 डिग्री, बुलंदशहर में 7 डिग्री, मेरठ में 7.4 डिग्री, सुल्तानपुर में 7,2 डिग्री और कानपुर शहर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article