Stray Dogs Attack: यूपी का एक ऐसा जिला, जहां चीते की तरह उछल कर छाती पर चढ़ बैठता है कुत्ता...ये कोई सुनी सुनाई बात नहीं बल्कि सीसीटीवी वीडियो में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हम बात संभल जिले की कर रहे हैं। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइन के बावजूद यूपी सरकार के अफसरों पर गाइडलाइन का कितना असर है ये संभल में देखने के लिए मिला है। जहां संभल नगर पालिका क्षेत्र के हिलाली सराय और मियां सराय इलाके में आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में चार लोगों पर भयावह अंदाज में हमला करके निशाना बनाया है।
लोगों में दहशत का माहौल
इसके बाद इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों के हमले से दहशत का माहौल बना हुआ है। जबकि शहर के दूसरे इलाकों में भी आवारा कुत्तों ने एक दर्जन लोगों पर हमला करके घायल किया है। वहीं, आवारा कुत्तों के हमले के बाद लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
दरअसल संभल के हिलाली सराय और मियां सराय से आवारा कुत्तों के द्वारा गलियों से निकलने वाले राहगीरों पर हमले की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां आवारा कुत्तों के द्वारा गलियों से निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है। संभल के मियां सारी और हलाली सराय में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय मोहम्मद कैफ, 58 वर्षीय कदीर और 25 वर्षीय हसन और 40 वर्षीय हसन पर हमला करके घायल किया है।
सख्त कदम उठाने की मांग
किसी शख्स के पैर पर काटा गया, किसी के हाथ पर और किसी शख्स को जांघ पर काटने का मामला सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों के हमले के बाद इलाके के लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। आवारा कुत्तों के लगातार हमले होने के बाद सीसीटीवी फुटेज की लाइव तस्वीर भी सामने आ चुकी है लेकिन संभल का नगर पालिका प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। जिसके बाद स्थानीय निवासी सईद अख्तर इजरायली के साथ लोगों ने प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन देकर आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है।
वही संभल के इन दो इलाकों के अलावा दीपा सराय,नखासा,बरेली सराय, कोट गर्बी में भी लोगों पर आवारा कुत्तों के द्वारा हमने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं और उन लोगों ने संभल जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया है।
