शहर

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 IPS अफसरों का तबादला

UP IPS Transfers List: यूपी सरकार ने बुधवार को 24 आईपीएस अफसरों का ट्रासंफर किया है। इसमें कई वरिष्ठ और प्रमुख अधिकारी शामिल हैं। संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को नोएडा भेजा गया है। वहीं लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों के कप्तान भी बदले हैं।

Image

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल

UP IPS Transfers: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार को 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 11 जिलों के एसएसपी-एसपी शामिल हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ और अहम पदों पर तैनात अधिकारियों का नाम भी लिस्ट में शामिल है। लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाएं का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं अयोध्या IG प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का ADG बनाया गया।

अनुकृति शर्मा का नोएडा में तबादला

ट्रांसफर लिस्ट में संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का नाम भी शामिल है। उनका संभल से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के लिए तबादला हुआ है, जहां वे अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले भी वे अपने कार्यों को लेकर चर्चा में रही हैं। EOW यूपी के पुलिस महानिरीक्षक के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ यूपी का कार्यभार मिला है। संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर विनोद कुमार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में भेजा गया है, जहां उनकी नियुक्ति पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हुई है। गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर को गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

UP IPS TRANSFER

UP IPS TRANSFER

UP IPS TRANSFER 01

UP IPS TRANSFER 01

11 जिलों के कप्तान बदले

मिर्जापुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक संकल्प शर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त का पदभार मिला है। मेरठ के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, रायबरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, बस्ती, पीलीभीत, अमेठी और मिर्जापुर जैसे जिले शामिल हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article