शहर

UP Rain Alert: ठिठुरन के बीच आज यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रचंड प्रहार जारी है। राज्य के कई हिस्सों में भीषण ठंड और शीतलहर के साथ ही कोहरे की दोहरी मार देखने को मिल रही है। इस बीच अब मौसम विभाग ने कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Image

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी लगातार ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड के साथ ही घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है और आज के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों के लिए कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं यूपी के कई जिलों में आज बारिश भी हो सकती है। चलिए जानते हैं -

भीषण ठंड और कोहरे की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी धूप खिली दिख रही है। जबकि मौसम विभा ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। IMD के अलर्ट के अनुसार आज कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है, ठंड से ठिठुर रहे लोगों की सिहरन तो इस खबर को पढ़ने से ही बढ़ गई होगी।

मकर संक्रांति की सुबह धुआं-धुआं

आज मकर संक्रांति के अवसर पर संगमनगरी प्रयागराज सहित पवित्र नदियों में स्नान का काफी महत्व है। हालांकि, कई जगहों पर मकर संक्रांति का पर्व कल यानी गुरुवार 15 जनवरी को भी मानाया जाएगा। आज सुबह कई जिलों में घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। सुबह-सुबह दिल्ली से सटे नोएडा से लेकर आगरा, राजधानी लखनऊ और वाराणसी तक घना कोहरा देखने को मिला।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी गुरुवार 15 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आ रहा है। इसके प्रभाव में कई जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार आगामी 18 और 19 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

तापमान में बदलाव

बारिश के चलते तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया और आसपास के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहेगा। दिन के समय धूप निकलने के कारण ठंड कम महसूस हो सकती है, लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार