अहमदाबाद-धौलेरा एक्सप्रेसवे लगभग तैयार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि अहमदाबाद और धोलेरा स्मार्ट सिटी के बीच भविष्य की कनेक्टिविटी का काफी महत्वपूर्ण लिंक भी है। इसी एक्सप्रेसवे के जरिए धोलेरा को अहमदाबाद के औद्योगिक, वाणिज्यिक और एयरपोर्ट नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिलेगी। 109 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के पैकेज 3 और 4 की डिटेल प्रोग्रेस आप यहां देख पाएंगे। देर किस बात की, चलिए जानते हैं -

Authored by: Digpal SinghUpdated Jan 13 2026, 15:41 IST
नाम- नेशनल एक्सप्रेसवे-8Image Credit : X.com/DetoxTravellerr01 / 08

नाम- नेशनल एक्सप्रेसवे-8

109 किमी लंबे और 4 लेन के इस एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का निर्माम NHAI कर रहा है। इसे 'नेशनल एक्सप्रेसवे 8' का नाम दिया गया है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा स्मार्ट सिटी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और भविष्य के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। एक्सप्रेसवे की शुरुआत अहमदाबाद के पास सरखेज में सरदार पटेल रिंग रोड से होती है और यह भावनगर जिले के अधिलाई गांव तक जाता है।

कितना लंबा है पैकेज 3Image Credit : X.com/DetoxTravellerr02 / 08

कितना लंबा है पैकेज 3

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को चार सिविल पैकेजों में बांटा गया है। पैकेज 3 की लंबाई 22.54 किलोमीटर है, जो किलोमीटर 48.52 से शुरू होकर 71.06 तक जाता है। पैकेज का काम जुलाई 2021 में शुरू हुआ था और वर्तमान में इसकी संशोधित समयसीमा 31 मार्च 2026 तय की गई है। पैकेज 3 की शुरुआत से रोड मार्किंग तक का काम लगभग पूरा हो चुका है। भोगावो नदी पर बनाया गया पुल भी दोनों तरफ से तैयार है।

इंटरचेंज और कनेक्टिविटीImage Credit : X.com/DetoxTravellerr03 / 08

इंटरचेंज और कनेक्टिविटी

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे पर कई अहम इंटरचेंज बनाए गए हैं। किलोमीटर 47 पर स्टेट हाईवे 8 के साथ इंटरचेंज है, जबकि किलोमीटर 67 पर धोलेरा एयरपोर्ट के लिए स्पेशल इंटरचेंज दिया गया है। किलोमीटर 74 पर धोलेरा टाउन प्लानिंग (TP1A और 1B) के लिए इंटरचेंज है और आखिरी इंटरचेंज किलोमीटर 109 पर भावनगर के लिए बनाया गया है। ये इंटरचेंज यात्रियों को अलग-अलग क्षेत्रों तक सुगम पहुंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और लिंक रोडImage Credit : X.com/DetoxTravellerr04 / 08

धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और लिंक रोड

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे, धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान मुहैया कराता है। पीपाली गांव के पास एक क्लोवर लीफ इंटरचेंज बनाया गया है, जहां से एक सड़क सीधे एयरपोर्ट की ओर जाती है। फिलहाल एयरपोर्ट का रनवे रोड मार्किंग तक तैयार हो चुका है। हालांकि, इंटरचेंज से एयरपोर्ट तक जाने वाली लिंक रोड का कुछ हिस्सा अभी निर्माणाधीन है, जहां अर्थवर्क और कुछ अन्य काम पूरे होने बाकी हैं, जो एयरपोर्ट के संचालन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विश्राम और सेवा क्षेत्र Image Credit : X.com/DetoxTravellerr05 / 08

विश्राम और सेवा क्षेत्र

यात्रियों की सुविधा के लिए किलोमीटर 65 के आसपास एक रेस्ट एंड सर्विस एरिया बनाया जाना है। इसे इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ का ट्रैफिक इसका इस्तेमाल कर सकेगा। रेस्ट एंड सर्विस एरिया के लिए रैंप बनाने का काम पूरा हो चुका है और एक अंडरपास भी तैयार है। हालांकि, सर्विस एरिया की मुख्य सुविधाओं का निर्माण कार्य अभी शुरू होना बाकी है, जो भविष्य में लंबी दूरी के यात्रियों को कुछ पल आराम करने का अवसर देगा।

पैकेज 4 का कामImage Credit : X.com/DetoxTravellerr06 / 08

पैकेज 4 का काम

पैकेज 4 की कुल लंबाई 37.959 किलोमीटर है, जो किलोमीटर 71.06 से किलोमीटर 109.019 तक जाता है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2021 में शुरू हुआ था। यह पैकेज अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है और दोनों तरफ रोड मार्किंग का काम भी पूरा है। फिलहाल, किलोमीटर 74 से भावनगर की ओर जाने वाला हिस्सा पूरी तरह से चालू है, जिससे यात्रियों को भावनगर तक निर्बाध मार्ग मिल रहा है।

धोलेरा स्मार्ट सिटी और क्षेत्रीय विकासImage Credit : X.com/DetoxTravellerr07 / 08

धोलेरा स्मार्ट सिटी और क्षेत्रीय विकास

धोलेरा गांव के ठीक पीछे धोलेरा स्मार्ट सिटी बनेगी। किलोमीटर 80 पर धोलेरा स्मार्ट सिटी को जोड़ने के लिए एक इंटरचेंज बनाया गया है, जिसका मेन कैरिजवे तैयार है, लेकिन इसके रैंप और लूप पर अभी काफी काम बचा हुआ है। जैसे-जैसे स्मार्ट सिटी विकसित होगी, इन कनेक्टिंग सड़कों को पूरी रूप से तैयार किया जाएगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ मिल सके।

एक्सप्रेसवे का अंतिम हिस्साImage Credit : X.com/DetoxTravellerr08 / 08

एक्सप्रेसवे का अंतिम हिस्सा

किलोमीटर 100 से आगे का हिस्सा पूरी तरह से ग्रीनफील्ड है। यहां रोड मार्किंग तक काम पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे का अंत भावनगर की तरफ एक बड़े राउंडअबाउट के साथ होता है, जो पुरानी सड़क से जुड़ता है। यहां से भावनगर शहर की दूरी सिर्फ 35 किलोमीटर रह जाती है। परियोजना का यह हिस्सा अब अपने अंतिम दौर में है और यातायात के लिए तैयार दिख रहा है। सभी तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया x.com/DetoxTravellerr हैंडल से साभार ली गई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!