शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (25 March 2026) UP Weather Today: धूप-बारिश के बीच झूलता यूपी का मौसम, मार्च के अंत तक जारी रहेगा बरसात का दौर; पढ़ें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 March 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। लगातर एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे गर्मी से राहत मिली है। आगामी दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मार्च के आखिरी तक बारिश का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (25 March 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बार-बार करवट बदल रहा है। बारिश और धूप के बीच मौसम लगातार गोते खा रहा है। अच्छी बात ये हैं कि बदले मौसम के कारण मौसम सुहावना हो गया है। इस बार मार्च की शुरुआत में ही यूपी में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ने लगी थी, लेकिन अब बारिश के बाद मानों गर्मी छूमंतर हो गई हो। 40 डिग्री के पास पहुंच रहा तापमान अब लुढ़ककर 30 से 35 डिग्री के बीच पहुंच गया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी भी थमा नहीं हैं। दो नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में मार्च के अंत तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। 24 घंटे बाद मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। कल फिर से यूपी में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकते हैं। जिसके असर से यूपी के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी संभाग में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यूपी में कब होगी बारिश

यूपी में 27 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। 28 मार्च को फिर से मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। जिसके बाद 29 को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से 29 और 39 मार्च को यूपी में गरज-चमक और जे हवाओं संग बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हालांकि पश्चिमी हिस्से में शुरुआती 24 घंटे में 5-8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने का पूर्वानुमान फिलहाल नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article