शहर

UP Weather: गर्मी से तपने लगा यूपी, झांसी-आगरा में 36 डिग्री पार तापमान; जानें अगले 7 दिन मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 March 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के तेवर देखने को मिल रहे हैं। यूपी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रविवार को सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (09 March 2026): उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में इस कदर तेज धूप निकल रही है कि लोग अभी से बाहर जाने से बचने लगे हैं। दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह-शाम के समय पड़ने वाली ठंड भी अब गायब हो गई है और मौसम सामान्य हो गया है। रात के तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी में सबसे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम लागातार शुष्क दर्ज किया जा रहा है। आज भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण धूप भी तेज निकली रहेगी। धूप की तपिश के कारण गर्मी दिन में परेशान कर सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में अगले 7 दिन मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम के कारण सूरज की तल्खी बढ़ने की संभावना है। जिससे दिन में तीखी धूप निकली रहेगी और तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

यूपी के 5 सबसे गर्म जिले

यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान झांसी में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद आगरा में 36.4 डिग्री, बांदा में 35.2 डिग्री, अलीगढ़ में 35 डिग्री और प्रयागराज में 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद नजीबाबाद में 15.5 डिग्री, बुलंदशहर में 15.5 डिग्री, कानपुर में 16 डिग्री और अयोध्या में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article