शहर

UP, Bihar Weather Report: दीपावली के दिन यूपी-बिहार में होगी बारिश की बौछार, दिल्ली का मौसम रहेगा साफ

UP, Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam in Uttar Pradesh, Bihar: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान समेत आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा:

Image

दीपावली पर आपके शहर का मौसम-ए-हाल

UP, Bihar Weather Forecast Today:दीपावली के दिन दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश के बाद प्रदूषण के बादल छंटे है और लोगों ने छोटी दिवाली खुली हवा में मनाई। वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आया है यहां पर तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दीपावली के दिन यूपी और बिहार के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज उल्टा है। यहां नवंबर के महीने में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दिवाली के बाद यहां ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में हुई बारिश ने प्रदूषण से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाने के साथ ही तापमान में भी गिरावट की है। जहां हर साल दिवाली के समय दिल्ली प्रदूषण से घिरी रहती है वहीं इस साल छोटी दिवाली सबसे साफ दीपावली में शामिल रही। धनतेरस पर हुई बारिश ने बीते पांच साल का नवंबर में बारिश का रिकॉर्ड तोड़ा है। बारिश के बाद मौसम में ठंड बढ़ गई है। दीपावली के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। आज आसमान साफ रहने का अनुमान है और हल्का कोहरा भी दिख सकता है। दिल्ली में 13 से 27 नवंबर तक सुबह में कोहरा बढ़ जाएगा।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। यहां पर बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। आज दीपावली के दिन उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां के न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी एमपी में न्यूनतम तापमान में बढ़त दिखी। नवंबर में पहली बार यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा है। शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली के बाद एमपी तेज ठंड पड़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ने के कारण यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

बिहार का मौसम

बिहार के लोग इस बार दिवाली प्रदूषण और बारिश के बीच मनाने वाले हैं। दीपावली पर बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। ज्यादातर हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को पटना में प्रदूषण के बादल छाए रहे। शनिवार रात यहां का एक्यूआई 378 दर्ज किया गया। दीपावली पर राज्य के अधिकांश हिस्सों में धुंध छायी रह सकती है। बिहार का मौसम फिलहाल स्थिर रहने का अनुमान है, हालांकि धुंध में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article