शहर

UP News: सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी पर मचा हड़कंप, कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

UP News: सुरक्षा मुख्यालय में तैनात एक हेड कांस्टेबल को सर्विलांस सेल पर एक कॉल आई, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Image

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

Photo : BCCL

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मी के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आया था, जिसमें सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये पहली बार नहीं है कि सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले कई बार इस तरह की धमकियां दी जा चुकी है। सीएम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। धमकी भरी इस कॉल पर हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की खोज कर रही है। सर्विलांस सेल पर आई कॉल का नंबर ट्रेस किया जा रहा है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

शनिवार रात करीब 10:08 मिनट पर सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह को उनके पुलिस सर्विलांस सेल पर एक कॉल आई थी। सिंह ने बताया कि कॉल करने वाले ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की बात कही थी। इस धमकी पर जब सिंह ने उसका नाम पूछा तो उसने तुरंत फोन काट दिया। सिंह ने इस मामले की पूरी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उनकी खोज की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 4 टीम बनाई है। सीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि सर्विलांस सेल पर जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया था उसकी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article