शहर

Supaul News: सुपौल में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, हादसे में एक की मौत, 9 घायल

Supaul News: बिहार के सुपौल में एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और नौ लोगों के घायल होन की जानकारी सामने आई है। पुल का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था।

Image

सुपौल में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा

Supaul News: बिहार के सुपौल में सुबह 7 बजे NH 18 निर्माणाधीन पुल का गार्डर (स्लैब) गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें कि पिलर नंबर 152, 153 और 154 के बीच का गार्डर गिरा है। इसके मलबे में दबने से नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस पुल का निर्माण भारत माला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था। केंद्र सरकार की इस परियोजना को दिसंबर 2025 में पूरा होना था। जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण NHAI करवा रहा था। बिहार के सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने घालयों की संख्या की जानकारी दी। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।

सुपौल में जिस पुल का स्लैब गिरा है उसका निर्माण कोसी नदी पर किया जा रहा था। हादसे की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्लैब के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उस दौरान पुल के नीचे लाइनर का काम चल रहा था, तभी स्लैब गिरा। स्लैब के नीचे करीब 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस इस हादसे के पीछे की वजह की जांच कर रही है। बता दें कि इस हादसे में अभी एक ही व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की जानकारी मिली है।

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

आस-पास मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, मजदूर स्लैब चढ़ाने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान स्लैब टूट कर गिर गया। इस हादसे से भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने ये भी बताया की हादसे के 2 घंटे बाद पुलिस की टीम और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पिपरा विधायक रामविलास कामत भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की पूरी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

एनएचएआई ने सुपौल पुल हादसे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे की जांच तीन सदस्यों की टीम करेगी। इस टीम में ए के श्रीवास्तव, महेश टंडन और जी एल वर्मा ब्रिज एक्सपर्ट को शामिल किया गया है। यह टीम थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंच जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article