शहर

बिहार के बाद तेलंगाना में गिरा पुल, तीन महीने में दूसरी बार हुई घटना

तेलंगाना में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन पुल के गार्डर ढह गए। इससे पहले अप्रैल में भी पुल के तीन गार्डर ढह चुके हैं। वहीं पिछले साल बाढ़ में पुल के बीम और खंभे बह गए थे। यह पुल 2016 में बनना शुरू हुआ था। लेकिन कई कारणों से इसका निर्माण बीच में ही रुक गया।

Image

तेलगांना में पुल के गार्डर गिरे (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • निर्माणाधीन पुल के गार्डर गिरे
  • अप्रैल में भी गिर चुके है गार्डर
  • 2016 में शुरु हुआ पुल का काम

Telangana Bridge collapse: बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद अब तेलंगाना में ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां पेद्दापल्ली जिले में एक निर्माणाधीन पुल के गार्डर ढह गए। मंगलवार रात को भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते यह घटना हुई। तीन महीने में यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है। इससे पहले 22 मार्च को तेज हवाओं के चलते पुल के तीन गार्डर ढह गए थे।

8 साल से बन रहा पुल

यह पेद्दापल्ली के ओडेडेडु में पुल मनैर नदी पर बनाया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत 49 करोड़ रुपये हैं। यह पुल पेद्दापल्ली के ओडेडेडु और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गरिमेला गांव को जोड़ेगा। इस पुल का निर्माण कार्य साल 2016 में शुरू हुआ था। लेकिन धन की कमी और आवंटन न होने के चलते इसका निर्माण बीच में ही रुक गया। मंगलवार को तेज हवा और बारिश के चलते पुल के 17 और 18 खंभों के बीच चार गार्डर ढह गए। स्थानीय निवासियों को एक और गार्डर के झुकने का डर सता रहा है।

पिछले साल पुल के बीम और खंभे बाढ़ में बहे

पिछले साल बाढ़ में पुल के बीम और खंभे बह गए थे। इस वजह से स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई है। हाल ही में मनैर नदी के तेज बहाव के चलते एक अस्थायी सड़क बह गई। जिससे गैरीमेला और ओडेडेडु के बीच अस्थायी रूप से संचार कट गया है। बारिश का मौसम आगे बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों को डर सता रहा है कि अगर अस्थायी सड़क को जल्द ही बहाल नहीं किया गया तो उन्हें 100 किलोमीटर ज्यादा यात्रा करनी पड़ेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article