शहर

मुंबई में रफ्तार का कहर : हाई स्पीड BMW डिवाइडर से टकराकर पलटी; दो की मौत और एक घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार BMW कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया।

Image

मुंबई में BMW हादसे में दो की मौत (फोटो-Twitter)

मुंबई : बदलापुर क्षेत्र में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार BMW कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में योगेश दिघे (26) और रिकेबा जैकब (24) बदलापुर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि कार में सवार एक और व्यक्ति, आनंद, गंभीर रूप से घायल हो गया और ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ग्रुप शनिवार रात एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद बदलापुर लौट रहा था।

मृतकों के बॉडी पार्टी दूर मिले-प्रत्यक्षदर्शी

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब कार टिटवाला से बदलापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और BMW डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लग्जरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर के अंग भी घटनास्थल से काफी दूरी पर मिले। कयास लगाए जा रहे हैं कि अधिक सुबह होने के चलते चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायल का इलाज जारी है। बदलापुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा, "दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।"

एक फोरेंसिक टीम ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और सबूत इकट्ठा किए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।

बदलापुर पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय चालक ने शराब का सेवन किया था या नहीं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article