शहर

Siwan News: जमीन कारोबारियों पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घटनास्थल से मिले 12 जिंदा कारतूस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 12:07 PM IST

Siwan News: सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला में 2 अपराधियों ने दो जमीन कारोबारियों की गोली मारकर कर हत्या कर दी है। गोलियों की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने देखा तो उन्हें दो शव खून में लथपथ दिखाई दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Image

जमीन कारोबारियों पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Photo : iStock

Siwan News: बिहार के सिवान में आपराधिक घटनाएं कम होने के नाम नहीं ले रही है। यहां बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी हैं। घटना सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है वह जमीन कारोबारी थे।

इतना ही नहीं, ये दोनों मृतक कारोबारी अपराधिक छवि के रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से गोली का खोखा बरामद किया है।

गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या

कारोबारियों की हत्या की घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है। जिन दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या की गई है उनकी पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान तेलहटा निवासी कालीचरण और माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माहपुर दलित टोला में रहने वाले स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। गोलियों की आवाज सुन जब लोगों ने जाकर देखा तो उन्हें दो व्यक्तियों का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों को शव के पास और कोई व्यक्ति नहीं दिखाई दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल की जांच करते हुए पुलिस को वहां जिंदा कारतूस और गोली का खोखा मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक आपराधिक छवि के थे। उन दोनों के ऊपर हत्या, लूट एवं बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article