शहर

Odisha: सड़क किनारे खड़ी महिला का ट्रक ड्राइवर ने किया अपहरण; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

ओडिशा के भद्रक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर देर रात एक ट्रक चालक ने महिला का अपहरण कर लिया। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रही है। दुकान के पास खड़ी महिला को आरोपी जबरन ट्रक में खींच ले गया जिसका वीडियो पास में लगी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Image

महिला को उठाकर ले जाता ड्राइवर

Photo : Times Now Digital

Odisha News: ओडिशा के भद्रक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक ट्रक चालक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का अपहरण कर लिया। यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल गया है।

सड़क के किनारे से किया अपहरण

जानकारी के अनुसार, घटना चरम्पा चौराहे के पास की है। देर रात बारिश के दौरान महिला सड़क किनारे एक दुकान के बरामदे में छिपी हुई थी। उसी दौरान एक ट्रक वहां आकर रुका और कुछ देर बाद चालक नीचे उतरा। सुनसान सड़क का फायदा उठाते हुए वह महिला के पास पहुंचा और उसे जबरन ट्रक में खींचकर फरार हो गया।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आसपास कोई मौजूद न होने की वजह से उसे बचाने वाला कोई नहीं था। ट्रक चालक महिला को कुछ ही सेकंड में जबरन ट्रक में उठाकर मौके से निकल गया।

पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

घटना के बाद भद्रक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधिकारी राजमार्ग पर लगे सभी CCTV फुटेज की निगरानी कर रहे हैं ताकि आरोपी ट्रक और चालक की पहचान की जा सके। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। भद्रक और आसपास के जिलों में कई चेकपॉइंट्स पर सख्त निगरानी और तलाशी अभियान जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article