शहर

द बर्निंग ट्रक: कच्छ में ट्रक बना आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हो गया राख

गुजरात के कच्छ में एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक पूरी तरह से जल गया। बताया जा रहा है कि तापमान ज्यादा होने की वजह से ट्रक में आग लग गई।

Image

ट्रक में लगी आग।

Photo : Times Now Digital

गुजरात के कच्छ में शनिवार को एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक धू-धू कर जल गया। आस पास खड़े लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए और ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक में भीषण आग लगी है।

देखते ही देखते जला पूरा ट्रक

जानकारी के अनुसार, इस ट्रक में पशु चारा ढोया जा रहा था। यह पशुओं के चारा ले जाना वाला ट्रक था। बताया जा रहा है कि कच्छ के लुडिया सड़क के पास ट्रक में आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा ट्रक जल गया। आग लगने के पीछे का कारण अत्याधिक तापमान बताया जा रहा है।

ऐसी कई घटनाएं आईं सामने

बता दें कि पिछले सप्ताह गुजरात के कच्छ में वाहन जलने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। खासकर गर्मी के दिनों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और कई बार इसमें लोगों की जान भी गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें