शहर

West Bengal: पश्चिम बंगाल में भीषण हादसा; सामने से भिड़े ट्रक और कार, 9 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ये इतनी खतरनाक टक्कर थी कि कार में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

Photo : Times Now Digital

West Bengal Accident: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के बलरामपुर पुलिस थाने की सीमा के भीतर नामशोल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। SUV गाड़ी में सवार सभी 9 लोग पुरुलिया के बराबाजार थाना क्षेत्र के आदाबना गांव से एक शादी समारोह अटेंड करके झारखंड के निमडी थाना क्षेत्र के तिलाइटां लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। जिसमें सभी 9 लोगों की मौत हो गई।

बारात से लौट रहे थे कार सवार

यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुई। बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार नौ लोग पुरुलिया की ओर से झारखंड की ओर जा रहे थे। कार की टक्कर बलरामपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। ये सभी ईचागढ़ के चिरुगोड़ा के रहने वाले नवकुंज महतो की बारात लेकर नीमडीह प्रखंड के तिलाईटांड़ गांव से पुरुलिया जिला के आदावाना निवासी तपन महतो के घर बारात लेकर गए थे। सभी नीमडीह के निवासी थे।

पुलिस कर रही है जांच

बलरामपुर पुलिस थाने के प्रभारी सौम्यदीप मलिक ने मीडिया को बताया, ‘‘राजमार्ग पर एक एसयूवी और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार पहिया वाहन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गयी।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article