शहर

Delhi: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने की आत्महत्या, इस हालत में मिली डेडबॉडी

राजधानी दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर ने अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Image

Delhi: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने की आत्महत्या, इस हालत में मिली डेडबॉडी

नयी दिल्ली: दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 7:10 बजे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के छात्र की आत्महत्या की घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने वाले प्रशिक्षु डॉक्टर की पहचान नवदीप (25) के रूप में की गयी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवदीप द्वारा फोन न उठाने पर उसके माता-पिता ने उसके मित्र से उसका पता लगाने को कहा था। उन्होंने बताया कि छात्रावास में नवदीप के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वह फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में तहकीकात की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article