शहर

Odisha: कालाहांडी में अचानक आई बाढ़, दो नाबालिग समेत तीन बहे, ट्रैक्टर ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई जान, देखें वीडियो

Odisha News: ओडिशा के कालाहांडी में अचानक आई बाढ़ में एक महिला और दो नाबालिग लड़कियां बह गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुन एक ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाई और तीनों की जान बचाई।

Odisha News: ओडिशा के कालाहांडी में अचानक आई बाढ़ में दो नाबालिग लड़कियों सहित तीन लोग बह गए। लेकिन एक ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से तीनों की जान बच गई। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक यह घटना थुआमुल रामपुर ब्लॉक के अद्री गांव के पास स्थित थुआमल गांव के चंदिगिरी नाले की है। नदी में आए उफान के कारण यहां बाढ़ आ गई थी। अचानक आई बाढ़ में तीन लोग बह गए, जिसमें दो नाबालिग बच्चियां थी। ट्रैक्टर चालक ने इन्हें बहते हुए देखा और सूझबूझ दिखाते हुए तीनों की जान बचाई।

बताया जा रहा है कि एक महिला अपनी दो नाबालिग बच्चियों के साथ भारी बारिश से बचने के लिए नाले के पास बने पुल के नीचे छिप गई थी। इसी दौरान अचानक उफान आने से वह अचानक बह गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनते ही दामू मुदुली नामक एक ट्रैक्टर चालक ने तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को समय रहते हुए रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रैक्टर चालक की बहादुरी और त्वरित सूझबूझ ने महिलाओं को एक भयावह स्थिति से बचा लिया।

ओडिशा में बारिश का कहर

ओडिशा में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। कई स्थानों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। और कई स्थानों में बाढ़ का पानी सड़कों तक आ गया है। बता दें की मौसम विभाग ने पूरे ओडिशा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article