शहर

सूरत : बच्चे को लड़की समझकर किया किडनैप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया रेस्क्यू; CCTV आया सामने

सूरत पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।बच्चे को ढूंढने के लिए पुलिस ने इलाके के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस की सघन जांच और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया।

Image

सूरत में बच्चा किडनैप

सूरत : शहर के उधना इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक तीन साल के मासूम बच्चे का बदनीयती से अपहरण कर लिया गया था। हालांकि, सूरत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना उधना क्षेत्र की धर्मयुग सोसाइटी के गेट के पास हुई।तीन साल का मासूम बच्चा गेट के पास खेल रहा था, तभी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे के बाल लंबे थे। आरोपी ने बच्चे को लड़की समझकर उसका अपहरण किया था। जब बच्चे की मां ने उसे आसपास नहीं देखा, तो उन्होंने तुरंत अपने पति को सूचित किया। पति-पत्नी ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया।

एक्शन मोड में आई पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही, सूरत पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।बच्चे को ढूंढने के लिए पुलिस ने इलाके के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की।पुलिस की सघन जांच और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।आरोपी को घटना स्थल से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर पकड़ा गया। आरोपी बच्चे को ले जाते हुए सीसीटीवी में देखे जाने के कारण पुलिस तुरंत आरोपी तक पहुची और उसे धर दबोचा जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तब भी बच्चा उन्ही के पास था

पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी, जिसका नाम दानिश उर्फ पप्पू नब्बन शेख है उसे गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल उसके चंगुल से मुक्त करा लिया और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article