शहर

साबरमती जेल में कैदियों के बीच झड़प, आतंकी साजिश का संदिग्ध अहमद सैयद घायल

अहमदाबाद के साबरमती केंद्रीय कारागार में कैदियों के झड़प में रिसिन आतंकी साजिश का संदिग्ध अहमद सैयद घायल हो गया है।

Image

आतंकी साजिश का संदिग्ध अहमद सैयद (फोटो-Twitter)

अहमदाबाद के साबरमती केंद्रीय कारागार में कैदियों के झड़प में रिसिन आतंकी साजिश का संदिग्ध अहमद सैयद घायल हो गया है।राइसिन आतंकी साजिश के आरोपी अहमद मोहियुद्धीन सैयद को मंगलवार को अहमदाबाद की अति सुरक्षा वाली साबरमती सेंट्रल जेल के अंदर तीन विचाराधीन कैदियों के साथ झगड़े के दौरान चोट आई हैं। गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में सैयद को गिरफ्तार किया था।

जेल अधीक्षक गौरव अग्रवाल ने बताया कि झगड़े के बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सैयद खतरे से बाहर है। अग्रवाल ने बताया, “कुछ अज्ञात कारणों से सैयद और तीन अन्य कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। सैयद को चोट आईं, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और फिर वापस जेल लाया गया। हमने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है और जल्द ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हैदराबाद का निवासी सैयद एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उसे आठ नवंबर को गुजरात एटीएस ने तीन अन्य आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया था। उन पर हथियारों और एक

घातक जहर ‘राइसिन’ का उपयोग करके बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रचने का आरोप है। राइसिन रासायनिक जहर आतंकी साजिश की जांच के दौरान एटीएस ने हैदराबाद में सैयद के घर पर तलाशी ली और अज्ञात रसायन व कच्चा माल बरामद किया।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद कुछ दिन पहले ही एक स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में साबरमती केंद्रीय कारागार भेजा था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article