शहर

Hamirpur News: हमीरपुर में किशोर ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, ऑनलाइन गेम बना मौत की वजह

Hamirpur News: हमीरपुर में एक 14 साल के किशोर ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता का कहना है कि ऑनलाइन गेम ने बच्चे की जान ले ली है।

Image

हमीरपुर में किशोर ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Hamirpur News: हमीरपुर में एक 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि किशोर का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन तुरंत किशोर को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बिना घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पिता ने बताया कि PUBG गेम की वजह से बेटे की जान गई है।

कमरे में मिला बच्चे का शव

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे घर वालों ने बेटे को आवाज दी। बेटे द्वारा किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा बंद पाया। परिवार के लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो किशोर को फांसी के फंदे से लटका पाया। परिजनों ने बताया कि किशोर चादर के फंदे से लटका हुआ था। पिता का कहना है कि PUBG गेम ने उनके बेटे की जान ली है। उन्होंने कहा कि बेटा PUBG खेलने का बहुत आदी था। पुलिस ने बताया कि ये पूरा मामला राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके का है। मृतक किशोर की पहचान मनीष कुमार (14) पुत्र राम प्रताप वर्मा के रूप में हुई है। बता दें कि राम प्रताप वर्मा राठ तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात हैं।

PUBG गेम ने ली किशोर की जान

मृतक के पिता राम प्रताप वर्मा ने बताया कि उनका बेटा मनीष अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बिता रहा था। उन्हें एक महीने पहले ही पता चला कि वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलता है। इस पर उसे समझाने का प्रयास किया और गेम खेलने से रोका गया था। लेकिन वह नहीं माना। जब भी मौका मिलता वह लैपटॉप या मोबाइल पर गेम ही खेलता रहता था।

मनीष को गेम खेलने की लत पिछले 6 महीने से थी, लेकिन परिवार के लोगों को इस बात का पता नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। घटना के बाद सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चा रोज स्कूल जाता था। ऐसा कर लेगा किसी को पता नहीं था। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

2 महीने तक मौत से जंग, आखिर हारी पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर; अपहरण-मारपीट के बाद आग के हवाले!, हत्या का केस दर्ज

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

750 किलो के पिच रोलर ने छीन ली 8 साल के मासूम की जिंदगी, मानेसर  क्रिकेट एकेडमी में खेलते-खेलते हुआ खौफनाक हादसा

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी