शहर

Darbhanga News : जर्जर गेट टूटी खिड़कियां...खस्ताहाल बस से गिरकर छात्र की मौत; ग्रामीणों का स्कूल पर हंगामा

बिहार के दरभंगा में स्कूल बस से गिरकर एक कक्षा 3 के छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि स्कूल की सभी गाड़ियों की हालात दयनीय है और आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Image

दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर छात्र की मौत

दरभंगा : जिला के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की बस से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बस चालक स्कूल से करीब 6 छात्रों को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टर्न लेने के दौरान बस के अंदर से एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र मो. समर तीसरी कक्षा का छात्र था। वहीं एक घायल छात्र का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा हैं।

घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। घटना को बाद स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

गाड़ियों की हालत दयनीय

मृतक बच्चे के मामा के मुताबिक, उसका भांजा अमन एकेडमी में पढ़ाई करता था। मंगलवार रो स्कूल से वापस आने पर हाईवे पर बच्चा गाड़ी से गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि स्कूल की सभी गाड़ियों की हालात दयनीय है और आए दिन हादसे होते रहते हैं।

मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और फरार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल बस से बच्चा गिरने से ये हादसा हुआ है। फिलहाल, भीड़ को कंट्रोल कर लिया गया हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article