शहर

'BJP आरक्षण की सीढ़ी तोड़ना चाहती है...', PDA रिजर्वेशन मुद्दे पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

PDA Reservation: SP प्रमुख ने कहा, 'जो पक्षपाती होता है, वही विश्वाघाती होता है।' उन्होंने दावा किया कि BJP नहीं चाहती कि वंचित समाज को बराबरी का मौका मिले।

Image

'BJP आरक्षण की सीढ़ी तोड़ना चाहती है...', PDA रिजर्वेशन मुद्दे पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आरक्षण को लेकर BJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरक्षण सिर्फ नौकरी या सीट का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक बराबरी और लोकतंत्र बचाने का सबसे बड़ा उपकरण है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने PDA आरक्षण को लेकर जो डेटा तैयार किया है, उसे आगे और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर किसी समुदाय को अपने अधिकारों के लिए बार-बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़े, तो यह समझ लेना चाहिए कि सरकार पक्षपात कर रही है।

जो पक्षपाती वो विश्वाघाती

SP प्रमुख ने कहा, 'जो पक्षपाती होता है, वही विश्वाघाती होता है।' उन्होंने दावा किया कि BJP नहीं चाहती कि वंचित समाज को बराबरी का मौका मिले। उनके मुताबिक, 'आरक्षण ही लोकतंत्र को बचाएगा और वर्षों से वंचित समाज के साथ हो रहे अन्याय को खत्म करेगा।'

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने खुद सामाजिक भेदभाव और दर्द झेला था, इसलिए उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को संविधान का हिस्सा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्चस्ववादी सोच वाले लोग चाहते हैं कि पिछड़ा और वंचित समाज सिर्फ मजदूरी और शारीरिक श्रम तक सीमित रह जाए, ताकि सामाजिक और आर्थिक ताकत कुछ लोगों के हाथ में बनी रहे।

SP अध्यक्ष ने BJP पर 'फाउल प्ले' का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नियमों और फैसलों दोनों में बेईमानी कर रही है। उनके मुताबिक, आरक्षण की मांग को कमजोर करने और पिछड़े दरवाजे से लोगों को सेट करने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण PDA की आवाज है और इसे कमजोर करने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article