South Delhi Kailash Hills Rape Murder Case: साउथ दिल्ली के कैलाश हिल्स में 22 साल की एक लड़की के साथ रेप और हत्या की जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी 23 साल का राहुल मीणा है, जिसने दिल्ली में यह जुर्म करने से कुछ घंटे पहले राजस्थान में भी अलवर में एक दूसरी महिला के साथ रेप किया था। साथ ही, ये पता चला कि उसे ऑनलाइन जुए की लत थी, जिसकी वजह वह बुधवार सुबह लूटपाट के इरादे से दिल्ली के घर में घुसा था।
केस की जानकारी रखने वाले पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मीणा ने रात भर सफर करके एक वैन किराए पर ली और दिल्ली पहुंचा, फिर सीधे उस घर में चला गया। जब बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम अलवर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को एक महिला से शिकायत मिली थी, यह महिला और कोई नहीं बल्कि मीणा के एक जान-पहचान वाले की पत्नी थी, जिसने आरोप लगाया कि मीणा ने उस रात उसके साथ रेप किया था।
दोस्त की पत्नी से रेप
अलवर के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) सुधीर चौधरी ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी, जो उसके पति का दोस्त है, वह मंगलवार देर रात उसके घर आया, जब उसका पति एक शादी में गया हुआ था। मीणा ने तब उस महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। अलवर पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला के पति के बीच जुए से जुड़ी गतिविधियों के जरिए जान-पहचान थी।
जांचकर्ताओं के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के कुछ ही देर बाद मीणा अलवर से निकल गया और दिल्ली की ओर चल पड़ा। उसने अपना एक फोन 10,000 रुपये में बेच दिया और एक वैन किराए पर ली। वह ट्रैकिंग से बचना चाहता था। इसके साथ ही उसने ड्राइवर से वादा किया कि वह उसे इस सफर के लिए 6,000 रुपये देगा। लेकिन, वह दिल्ली पहुंचा और ड्राइवर को पैसे दिए बिना ही वैन से उतर गया।
OYO होटल से आरोपी राहुल मीना गिरफ्तार
ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ रेंज) विजय कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 6:39 बजे घर में घुसा और उसी समय उसने 22 साल की उस लड़की की हत्या कर दी। लड़की के पिता एक सरकारी अधिकारी IRS हैं और मां एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने आगे बताया कि मीणा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने द्वारका स्थित एक OYO होटल से आरोपी राहुल मीना को गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआती पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि रेप, हत्या और लूटपाट के पीछे का मकसद 'बदला या उस परिवार के प्रति कोई पुरानी रंजिश भी हो सकती है, क्योंकि परिवार ने उसे नौकरी से निकाल दिया था; लेकिन इस बात की पुष्टि हम विस्तृत पूछताछ के बाद ही कर पाएंगे।' ऐसा एक अधिकारी ने बताया।
आरोपी घर में कैसे घुसा?
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे CCTV फुटेज में मीणा को उस इलाके में घूमते हुए देखा गया था। उन्होंने आगे बताया कि CCTV फुटेज में उसे दोबारा सुबह करीब 7:15 बजे घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। ज्वाइंट CP कुमार ने बताया कि घर से निकलने से पहले उसने अपनी पैंट और जूते बदल लिए थे।
जांच करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि वह घर के अंदर करीब 40 मिनट तक रहा। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ रेप किया, गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर एक काले रंग के बैग में कैश और कीमती सामान भरकर वहां से फरार हो गया। बताया गया कि उसने 2.5 लाख रुपये चुराए थे।
अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के 55 साल के पिता ने उन्हें बताया कि आरोपी करीब 10 महीने से उनके यहां काम कर रहा था। लेकिन दो महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था, क्योंकि वह पड़ोसियों से रुपये उधार मांगता था।
घर में 'मजबूत' सुरक्षा व्यवस्था
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में सुरक्षा का एक ऐसा 'मजबूत' सिस्टम लगा था, जिसे परिवार वालों ने खुद 'बेहद सुरक्षित' बताया था। घर की तीसरी मंजिल के मुख्य दरवाजे पर एक डिजिटल लॉक लगा था। सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर आने वाले रास्ते पर एक स्टील का गेट था और तीसरी मंजिल पर लिफ्ट के बाहर भी एक और दरवाजा था। स्टील का वह दरवाजा सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही खुलता था।
एक अधिकारी ने बताया, 'सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसने का कोई तरीका नहीं था, क्योंकि अंदर से दरवाजा बंद रहता था। लेकिन जब भी पति-पत्नी जिम जाने के लिए घर से निकलते थे, तो वे लिफ्ट के बाहर वाला दरवाजा खुला छोड़ जाते थे। वापसी के लिए वे अपना स्मार्ट कार्ड अपने साथ ले जाते थे, ताकि जब उनकी बेटी सो रही हो, तो उसे कोई डिस्टर्ब न करे।'
हालांकि, जब सुबह के समय पति-पत्नी घर से निकलते थे, तो वे एक स्मार्ट कार्ड घर के बाहर ही कहीं छिपाकर रख देते थे। घर में काम करने वाले नौकरों, जिनमें मीना भी शामिल था,इसको इस बात की जानकारी थी। अधिकारी ने बताया, 'वे नौकरों के लिए मुख्य दरवाजे के बाहर एक स्मार्ट कार्ड छिपाकर रखते थे, और उन सभी को पता था कि वह कार्ड कहां रखा है।'
मीना को पति-पत्नी के इस रूटीन और स्मार्ट कार्ड रखे जाने की जगह के बारे में पूरी जानकारी थी। वहीं, इलाके के लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की कि मीना ने कई लोगों से पैसे उधार मांगे थे। उसी गली में सब्जी बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया, 'उसने मुझसे भी पैसे मांगे थे, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं उसे कभी भी उधार में सब्जी नहीं देता था, जब तक कि वह मुझे अपने मालिक से बात न करवा देता।'
