शहर

सीतापुर में सनसनी: लोहे का दरवाजा काटकर अंदर घुसी पुलिस, BLO के सुसाइड की उलझी गुत्थी

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में स्कूल में कार्यरत एक कोच को हाल ही में एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके कुछ ही दिन के बाद कोच का शव उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

सीतापुर में BLO ने किया सुसाइड

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्कूल के प्रशिक्षक (Coach) ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि आत्महत्या का ये मामला एसआईआर अभियान से जुड़ा माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि एसआईआर अभियान के तहत मिली नई जिम्मेदारियों और कार्यभार के कारण लगातार दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया होगा। लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे की सही वजह का पता नहीं लग पाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

एक और बीएलओ ने किया सुसाइड

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित एक स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने कथित तौर पर अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार देर शाम घटी। अतरिया थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान उमेश (30) के रूप में हुई है, जो रामपुर कला थाना क्षेत्र का निवासी था। गुप्ता ने बताया कि उमेश अतरिया कस्बे में किराए के मकान में रहता था।

अधिकारी ने आगे बताया कि घटना के समय उमेश अपने कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन लोहे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला, इसलिए उसे कटर से काटकर अंदर गए तो पुलिस को फंदे से लटका हुआ उमेश का शव मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और परिवार को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उमेश को हाल ही में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस ने बताया कि नई जिम्मेदारी और कार्यभार के कारण वह लगातार दबाव में थे। हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!