शहर

सिख गुरु अपमान मामला: AAP ने आतिशी के वीडियो को बताया फर्जी, कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने की मांग

AAP के विधायक संजीव झा ने कहा कि 'भाजपा ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का फर्जी वीडियो बनाया और गुरु तेग बहादुर का नाम घसीटा।' झा ने कहा कि भाजपा जब झूठ बोलती है तो वह पकड़ी जाती है। झा ने कहा कि इस मामले में हम आज स्पीकर को चिट्ठी लिख रहे हैं। हमारी तीन मांगे हैं।

Image

AAP विधायक संजीव झा।

Photo : Twitter

Aam Aadmi Party : दिल्ली विधानसभा में सिख गुरु तेग बहादुर के अपमान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। AAP के विधायक संजीव झा ने कहा कि 'भाजपा ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का फर्जी वीडियो बनाया और गुरु तेग बहादुर का नाम घसीटा।' झा ने कहा कि भाजपा जब झूठ बोलती है तो वह पकड़ी जाती है। आप नेता ने कहा कि सदन में गुरु तेग बहादुर पर चर्चा समाप्त होने के बाद जब उप राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो रहा था, उस समय आतिशी खड़े होकर प्रदूषण पर चर्चा कराए जाने की मांग कर रही थीं।

भाजपा कर रही टुच्ची राजनीति-संजीव झा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की और अपनी टुच्ची राजनीति के लिए उसे गुरु साबह के नाम से जोड़ दिया। झा ने कहा कि इस फर्जी वीडियो को दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने सार्वजनिक किया, इसलिए उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। AAP ने वीडियो को ट्वीट करने वाले भाजपा विधायकों को छह महीने के लिए निलंबित करने की भी मांग की।

कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द करने की मांग

झा ने कहा कि इस मामले में हम आज स्पीकर को चिट्ठी लिख रहे हैं। हमारी तीन मांगे हैं, पहली ओरिजिनल वीडियो का रॉ मैटेरियल दिया जाए, दूसरी वीडियो ट्वीट करने वाले कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द हो और तीसरा भाजपा विधायक का 6 महीने के लिए निलंबित हों। सदन के बाद आज हम शीशगंज गुरुद्वारा जाएंगे और इनकी सद्बुद्धि की मांग भी करेंगे। वहीं, आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि 'CM रेखा गुप्ता ने सदन में कहा कि भगत सिंह और क्रांतिकारियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बम फेंका था, हमने गुरुओं के इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। भाजपा इस मामले से उसे ढकने की कोशिश कर रही है।

भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के खिलाफ नारे लगाए

बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के खिलाफ नारे लगाए और उन पर सिख गुरु तेग बहादुर का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया तथा अध्यक्ष के आसन के करीब जाकर बार-बार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। आप के गोपाल राय ने भाजपा से विधानसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग पेश करने को कहा, ताकि आतिशी के बयान का मिलान किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के सदस्य राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर सदन में चर्चा को रोकने के लिए शोरगुल कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने सदन में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और आतिशी से माफी की मांग की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन