शहर

Shimla Traffic: हजारों वाहनों की एंट्री से शिमला में लंबा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने लागू किया खास प्लान

वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। जिसे देखते हुए जाम से राहत देने के लिए पुलिस वाहनों को शोघी-मैहली बाईपास से डायवर्ट कर रही है और येलो स्टीकर लगाकर पर्यटकों को सही मार्गदर्शन दे रही है।

Image

Himachal Traffic

Photo : Times Now Digital

Shimla Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में वाहन शिमला पहुंच रहे हैं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है। जाम से राहत दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शिमला पुलिस ने विशेष प्लान लागू किया है। लेकिन यह प्लान क्या है और पुलिस कैसे ट्रैफिक कंट्रोल रही है। आइए जानते हैं टाइम्स नाउ नवभारत की संवाददाता पूनम शर्मा की ग्राउंड जीरो से स्पेशल रिपोर्ट में।

पुलिस ने शुरू किया डायवर्जन

पुलिस के अनुसार, वीकेंड में शोघी बैरियर की ओर से करीब 23 हजार वाहन शिमला में प्रवेश कर चुके हैं। इनमें लगभग 12 हजार वाहन अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के हैं। वाहनों की अधिक आवाजाही से शोघी से शिमला तक कई स्थानों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस शोघी-मैहली बाईपास मार्ग से होकर वाहनों को डायवर्ट कर रही है।

ट्रैफिक पुलिस, बाहरी राज्यों से आने वाले और अपर शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को शोघी-मैहली बाईपास से जाने की सलाह दी जा रही है, ताकि शहर के अंदर जाम से बचा जा सके। वहीं सोलन और चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों, जिन्हें कुफरी, मशोबरा, नालदेहरा, नारकंडा या रामपुर जाना है, वे इस बाईपास का इस्तेमाल कर शहर के जाम से बच सकते हैं।

क्या है ट्रैफिक पुलिस की येलो स्टीकर व्यवस्था

ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस पर्यटक वाहनों पर पीले रंग (Yellow colour) के स्टीकर भी लगा रही है। इन स्टीकरों की मदद से पुलिसकर्मियों को यह समझने में मदद मिल रही है कि वाहन किस दिशा में जा रहा है। इससे पर्यटकों को सही मार्ग की जानकारी देने में आसानी हो रही है। पुलिस का दावा है कि इस व्यवस्था से शिमला से आगे जाने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से काफी राहत मिल रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article