शहर

Shimla News: Viral Video में मारपीट करने वाले डॉक्टर और मरीज में हुआ समझौता, मिले गले; देखें वीडियो

शिमला के IGMC में मरीज और डॉक्टर के बीच मारपीट की घटना ने हिमाचल ही नहीं डॉक्टरी पेशे को भी बदनाम कर दिया था। दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चले थे। आखिर अब सरकारी हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया है और दोनों ने सबसे सामने एक-दूसरे को गले लगाया।

Image

लात-घूसों के बाद अब गले मिले डॉक्टर-मरीज

हाल में एक वीडियो बड़ा ही वायरल हुआ था, जिसमें अस्पताल के अंदर मरीज और डॉक्टर के बीच खूब लात-घूसे चले थे। इस वायरल वीडियो को लेकर तमाम तरह की बातें कही गईं। सरकार की तरफ से भी हस्तक्षेप किया गया, लेकिन डॉक्टर और मरीज के बीच इस तरह लड़ाई-झगड़े की तस्वीरें शर्मसार करने वाली भी थीं। लेकिन अब मरीज और डॉक्टर के बीच समझौता हो गया है।

यह घटना शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में 22 दिसंबर को हुई थी जिस डॉक्टर और मरीज के बीचमारपीट हुई थी, उन दोनों पक्षों में अब समझौता हो गया है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। सरकारी हस्तक्षेप के बाद वायरल वीडियो में मारपीट करते दिखने वाले डॉ. राघव और मरीज अर्जुन पंवार ने एक-दूसरे से माफी मांग ली है।

इसके साथ ही दोनों ने हिमाचल प्रदेश की जनता से भी माफी मांगी है। इस मुद्दे पर डॉ. राघव ने कहा कि हम दोनों ही पक्ष इस मामले में समझौता करना चाहते थे, लेकिन दोनों के रास्ते अलग-अलग थे। उन्होंने बताया कि अब बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी दोनों पक्षों के बीच समझौते की जानकारी दी। उन्होंने कहा, सरकार नहीं चाहती थी कि किसी को भी कोई परेशानी हो। जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सीएम सुक्खू ने पहले भी डॉक्टर राघव से मुलाकात की और जांच का आश्वासन दिया था।

नरेश चौहान ने कहा कि अब इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद FIR भी वापल ले ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिखने वाले डॉक्टर राघव के खिलाफ पर हुई कार्रवाई को भी जल्द ही वापस लिए जाने की संभावना है।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kolhapur News: 4 साल का प्यार, शादी की बात पर विवाद और फिर खौफनाक वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को खाई में धकेलकर उतारा मौत के घाट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बढे़गी हलचल! 13 से 18 अक्टूबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं गरज-चमक के बरसात तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Damoh News: दमोह अस्पताल में इंसानियत शर्मसार! बीमार बच्चे का इलाज कराने आई मां से लगवाया पोछा, वीडियो वायरल

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल, श्रवण कुमार सिंह बने ग्रेटर नोएडा के नए DCP, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल