शहर

हरिद्वार में गंगा नहाने गए कांवड़िए पानी में डूबे, SDRF के जवानों ने जान पर खेलकर बचाया; देखें वीडियो

हरिद्वार में एसडीआरएफ की टीम ने कांगड़ा घाट से करीब 15 और प्रेम नगर घाट से एक कांवड़िए को नदी में नहाते समय डूबने से बचाया। आज बड़ी संख्या में कांगड़ा घाट पर कांवड़िए स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव में सभी बह गए। जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने जान पर खेल के बचाया।

Image

कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया

Haridwar Kawariya News: कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों का गंगा स्नान के समय डूबने का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। आज हरिद्वार में कई कांवड़ियों को पानी में डूबने से बचाया गया। कांगड़ा घाट पर कांवड़िए नहा रहे थे, इसी दौरान पानी के तेज बहाव के साथ करीब 15 कांवडिए बह गए। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने उनकी जान बचाई। इसके अलावा प्रेम नगर घाट पर भी एक कांवड़ियां डूब रहा था, जिसकी जान बचाई गई। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

घाट पर बड़ी संख्या में नहा रहे थे कांवड़िए

हरिद्वार में आज बड़ी संख्या में कांवड़िए कांगड़ा घाट पर नहा रहे थे। इस घाट पर पानी का तेज बहाव होता है, जिस वजह से एसडीआरएफ की एक यूनिट घाट पर तैनात थी। पानी के तेज बहाव के चलते सभी कांवड़िए बहने लगे थे। तभी एसीडीआरएफ के जवानों ने नदी में छलांग लगाई और अपनी जान पर खेलकर डूब रहे कांवड़ियों की जान बचाई।

85 कांवड़ियों को अब तक बचाया गया

SDRF की सब इंस्पेक्टर पंकज गैरोला ने बताया कि घाट पर जैसे ही कोई डूबता है तुरंत उनकी जान बचा ली जाती है। कांगड़ा घाट पर अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। जितने भी कांवड़िए पानी में डूबे, उन्हें तुरंत रेस्क्यू किया गया। आगे भी इसी तरह एसीडीआरएफ की टीम कावड़ मेले में मुस्तादी के साथ ड्यूटी करती रहेगी। अभी तक कुल 85 कांवड़ियों को सकुशल बचाया जा चुका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!