शहर

बिहार में अपराधियों का तांडव, राजद के पंचायत अध्यक्ष के पिता की बेरहमी से हत्या; मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के मुंगेर में अपराधियों ने राजद के पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार के पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

बिहार में अपराधियों का तांडव

Photo : Times Now Digital

Bihar News: बिहार से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां मुंगेर जिला के हरपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने राजद के पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हरपुर थाना के बेल बिहमा गांव निवासी श्याम सुंदर यादव (65) रविवार की रात खाना खाकर घर के समीप बगीचे में सोए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर तेजधार वाले हथियार से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना से गांव में दहशत

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह जब घर के सदस्य जब उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तो श्याम सुंदर यादव का शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक किसान थे और अपने घर के बाहर ही रोजाना की तरह कंबल ओढ़कर बगीचे में सोए हुए थे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

क्या है हत्या का कारण ?

तारापुर के पुलिस निरीक्षक विवेक राज ने बताया कि डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या की घटना हुई है। हत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

भूमि विवाद हत्या का कारण !

उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल रहा है। लेकिन, प्रथम दृष्टया भूमि विवाद के कारण हत्या की बात कही जा रही है। मृतक का बड़ा बेटा राजद का पंचायत अध्यक्ष है। मृतक के परिवार से गांव के कुछ लोगों का जमीन विवाद चल रहा है।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article