राँची

Jharkhand News: प्रेमी ही निकला कातिल, प्रेमिका की हत्या मामले का खुलासा; पत्थर से कुचलकर किया था मर्डर

Jharkhand News: झारखंड में एक युवती का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने उसकी हत्या की और उसके बाद उसके चेहरे को पत्थर से कुचल डाला था ताकि शव की पहचान न की जा सके। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Jharkhand News: झारखंड से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरायकेला जिला मुख्यालय में खरकई नदी के पास से बीते गुरुवार को बरामद किए गए युवती के क्षत-विक्षत शव की पहचान कर ली गई है। युवती का पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या उसके प्रेमी ने की थी और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल डाला था ताकि शव की पहचान न हो सके। फिलहाल, हत्या का आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

प्रेमी से मिलने गई थी युवती

संजना के घरवालों के अनुसार, उसने बुधवार शाम अपनी फुफेरी बहन को बताया था कि वह प्रेमी से मिलने जा रही थी। देर रात तक वह नहीं लौटी तो घर के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। संजना की फुफेरी बहन ने डर के मारे घर के लोगों को यह बात नहीं बताई कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी।

हत्या के बाद चेहरे को पत्थर से कुचला

युवती के पिता का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है, जबकि उसकी मां दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। चार दिन बाद जब संजना की मां ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तब जांच में यह बात सामने आई कि खरकई नदी के पास बरामद शव संजना का था। बताया जा रहा है प्रेमी ने उसकी हत्या कर चेहरे को पत्थर से कुचला और फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

घरवालों ने शव की शिनाख्त कर ली है। उसका प्रेमी सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article