राँची

Ranchi Gang Rape: विवाहिता संग पति के सामने 6 ने किया गैंगरेप, महिला की स्थिति गंभीर, 2 आरोपी अरेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 09:56 PM IST

Ranchi News: पति से नाराज होकर मायके पैदल जा रही थी विवाहिता। पति व महिला की बहन के देवर ने समझाइस कर घर लौटने की गुहार लगाई। इस बीच सतबरवा इलाके में 6 बदमाशों ने तीनों को बंधक बना लिया। पास में मौजूद स्टोन क्रेशर में ले जाकर विवाहिता से दुष्कर्म किया।

Image

रांची में पति के सामने महिला का रेप।

Photo : PTI

Ranchi Gang Rape: रांची के पलामू इलाके में विवाहिता संग सामुहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला सतबरवा थाना इलाके का है। जहां पर 6 बदमाशों ने पीड़िता के पति के सामने ही गैंगरेप की घटना का अंजाम दे डाला। घटना में विवाहिता बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हालांकि घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं अब पुलिस पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही की जाएगी आगे की कार्रवाई।

पति से नाराजगी पड़ी विवाहिता को भारी

सतबरवा थाने के एसएचओ ऋषिकेश राय के मुताबिक विवाहिता के पति ने बताया कि, पति से कहा सुनी होने के बाद विवाहिता तालेहार के मनिका इलाके में अपने पीहर जा रही थी। इसके बाद पति बाइक से उसे ढूंढते हुए सतबरवा क्षेत्र में पहुंचा तो पत्नी पैदल जाती दिखाई पड़ी। इस बीच पति ने उसे मनाने की कोशिश की। इस दौरान महिला की बहन का देवर भी मौके पर आ गया। दोनों ने उसे मनाने का प्रयास कर घर लौटने की गुहार लगाई। मगर

महिला ने किसी की एक ना सुनी और अपनी जिद पर अड़ी रही। इस घटना क्रम के बीच मौके पर 6 युवक आ गए। और तीनों को बंधक बना लिया।

स्टोन क्रेशर में किया गैंगरेप

एसएचओ के मुताबिक सभी बदमाश तीनों को पास में स्थित स्टोन क्रशर में ले गए। बदमाशों ने पहले तो महिला के पति व देवर की जमकर पिटाई की। जिससे उसकी बहन का देवर अचेत हो गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी- बारी से विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच विवाहित का पति किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर मौके से फरार हो गया। पति ने इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई व मौके से दो आरोपियों को तुरंत दबोच लिया। एसएचओ के मुताबिक दोनों आरोपी सतबरवा के बकोरिया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!