राँची

Best Places in Jharkhand For Valentine: इस वैलेंटाइन झारखंड के इन स्थलों की करें सैर, बन जाएगा बेस्ट फरवरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 08:51 PM IST

Ranchi News: इस वैलेंटाइन प्रेमी जोड़े झारखंड की कुछ खास जगहों पर जाकर इसे बेहद यादगार बना सकते हैं। इन जगहों पर हर साल वैलेंटाइन एवं अन्य विशेष मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। कई जगह रांची से पास में हैं, वहीं कुछ दूरी पर हैं। प्रकृति से जुड़ी इन जगहों पर प्रेमी जोड़े खूब सेल्फी लेते हैं। ट्रेन एवं निजी वाहन से इन जगहों पर आप जा सकते हैं।

Image

खूंटी जिले का पेरवाघाघ वाटरफॉल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची से 45 किमी दूर है सीमा फॉल
  • खूंटी जिला स्थित पेरवाघाघ जरूर जाएं
  • राजधानी से 20 किमी की दूरी पर है ब्लू पांड

Jharkhand Best places for Valentine 2023: इस वैलेंटाइन आप रांची एवं इसके आसपास की जगहों पर जाकर पार्टनर के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। रांची से 45 किलोमीटर की दूरी पर सीता फॉल है। यह प्रमुख पर्यटन स्थल है। पहाड़ और जंगह से घिरा है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। 350 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है, जिसे देखकर आपका उत्साह बढ़ जाएगा। इस जगह की धार्मिक मान्यता भी है। यहां माता सीता का मंदिर है। भगवान श्रीराम, उनके भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ कुछ समय बीताए थे।

खूंटी जिले में पेरवाघाघ जगह है। यहां खूबसूरत वाटरफॉल है। इसके अतिरिक्त पंचधाध, लतरातू डैम, लटरजंग डैम, रानी फॉल भी हैं। इन सभी जगहों पर साल भर दूसरे राज्यों से भी लोग आते रहते हैं। ईटी नदी पर एक के बाद एक वाटरफॉल है। इसमें एक 110 फीट, दूसरा 40 फीट और तीसरा छोटा वाटरफॉल है।

तीन तरफ से जंगलों से घिरा है करांजी जलाशय

रांची से 20 किलोमीटर की दूरी पर ब्लू पांड है। यहां वैलेंटाइन डे पर काफी प्रेमी जोड़े आते हैं। वहीं, बेड़ों-गुमला मेन रोड पर करांजी जलाशय है। यह तीन तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। बेड़ो मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर जलाशय है। रांची से 40 किलोमीटर दूर दशम फॉल है। आप रांची-टाटा हाईवे होकर तैमाड़ा चौक होते हुए दशम फॉल पहुंच सकेंगे। इस जगह पहाड़ से पानी गिरता है। इसे देखने रोज सैकड़ों सैलानी आते हैं।

कांके डैम में नाइट शो का लें आनंद

रांची से 30 किलोमीटर की दूरी पर कांके डैम है। यहां आप सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं। इस जगह नाइट शो का आनंद जरूर लें। इससे आपके सफर का आनंद दोगुना हो जाएगा। यहां एंट्री फ्री है। अगर, निजी वाहन से जाएंगे तो पार्किंग का शुल्क लगेगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बोटिंग भी कर सकेंगे। बोटिंग के लिए 100 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को नक्षत्र वन, सिद्धू कान्हू पार्क, पतरातु वैली, पतरातु लेक ले कर जा सकते हैं। इनमें सबसे बेहतर जगह पतरातु वैली और पतरातू लेक है। इन दो जगहों पर सबसे अधिक सैलानी आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article